director kedaar sharma slap tanuja at shooting-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सबके सामने इस ​डायरेक्टर ने तनुजा को मारा था थप्पड़

khaskhabar.com: गुरुवार, 06 जुलाई 2017 8:07 PM (IST)
सबके सामने इस ​डायरेक्टर ने तनुजा को मारा था थप्पड़
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री और काजोल की मां तनुजा इन दिनों टीवी शो ‘आरंभ’ में दिखाई दे रही है। 24 जून से प्रत्येक शनिवार और रविवार, रात 9 बजे इसका प्रसारण हो रहा है। इस चर्चित टीवी सीरियल में अभिनेत्री तनुजा का भी अभिनय देखने को मिलेगा। बता दें कि इस सीरियल में 73 साल की तनुजा भविष्य बताने वाली हाउ मां के कैरेक्टर है। इसके साथ ही इन दिनों तनुजा की जिंदगी के सबसे बड़े राज से परदा उठा है। जी हां तनुजा को सेट पर शूटिंग के दौरान एक डायरेक्टर ने जोरदार थप्पड़ मारा था। लेकिन थप्पड़ मारने की वजह क्या थी ये हम आपको बताने जा रहे हैं। तनुजा ने बतौर अभिनेत्री करियर की शुरुआत 1960 में फिल्म ‘छबीली’ से की थी। इस फिल्म की शूटिंग के दौरान तनुजा सेट पर इतने नखरे दिखाती थी कि पूरी यूनिट उनसे तंग आ चुकी थी। बाद में तनुजा के कुछ ऐसे ही नखरे 1961 में आई केदार शर्मा की फिल्म ‘हमारी याद आएगी’ में भी थे। तनुजा के नखरों से परेशान हो चुके डायरेक्टर केदार शर्मा ने उन्हें थप्पड़ जड़ दिया था। दरअसल तनुजा को लगता था कि उनकी मां शोभना समर्थ और बड़ी बहन नूतन की तरह वो भी किसी सुपरस्टार से कम नहीं हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement