Dina Wadia was elegant, spirited: Preity Zinta-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:57 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

दीना वाडिया खूबसूरत और साहसी थीं : प्रीति जिंटा

khaskhabar.com: शुक्रवार, 03 नवम्बर 2017 2:20 PM (IST)
दीना वाडिया खूबसूरत और साहसी थीं : प्रीति जिंटा
मुंबई। अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने बताया कि उन्हें अपने पूर्व प्रेमी नेस वाडिया वाडिया की ‘साहसी’ दादी दीना वाडिया से मुलाकात करने का सौभाग्य प्राप्त हो चुका है। पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली जिन्ना की बेटी दीना वाडिया का गुरुवार को न्यूयॉर्क में उनके घर पर निधन हो गया। वह 98 वर्ष की थीं। प्रीति ने गुरुवार को ट्वीट किया, ‘‘यह सुनकर खेद है कि खूबसूरत और साहसी दीना वाडिया अब नहीं रहीं। मुझे उनसे मिलने का सौभाग्य मिला और मैं उनकी प्रशंसक हूं। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।’’
दीना ने अपने पिता की असहमति के बावजूद, मुंबई स्थित पारसी व्यापारी नेविल वाडिया से शादी की थी और विभाजन के बाद भारत में रहीं।
उनकी एक बेटी डायना वाडिया, बेटा नुस्ली वाडिया है, इसके अलावा, उनका पोता नेस और जेह वाडिया और दो पड़पौत्र जेेह और एला वाडिया हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement