DilSeThankYou keeps trending as B-Town stars salute Mumbai Police-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:38 pm
Location
Advertisement

बॉलीवुड सितारों ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया

khaskhabar.com : शुक्रवार, 10 अप्रैल 2020 4:17 PM (IST)
बॉलीवुड सितारों ने मुंबई पुलिस को धन्यवाद दिया
मुंबई। बॉलीवुड सितारों और मशहूर हस्तियों ने कोरोनावायरस लॉकडाउन के बीच शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के अपने असाधारण प्रयासों के लिए मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त करने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। अक्षय कुमार ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हमें सुरक्षित रखने के लिए दिन-रात काम करने वाले लोगों की एक सेना है, इसलिए हमारे परिवार सुरक्षित हैं। आओ हम मिलकर हम उन्हें दिल से धन्यवाद कहें क्योंकि यही हम कर सकते हैं।"

आयुष्मान खुराना ने मुंबई पुलिस द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो को री-ट्वीट किया और अपने कर्तव्य को अथक रूप से निभाने के लिए बल की सराहना की। उन्होंने मराठी में ट्वीट किया, "हमारे पास आपको धन्यवाद देने के लिए पर्याप्त शब्द नहीं हैं। आज हम आपको सुरक्षित रखने के लिए अपने पूरे दिल से धन्यवाद देते हैं।"


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/7
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement