Difficult to be a woman in India: Soha Ali Khan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:56 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सोहा अली खान ने तनुश्री दत्ता के प्रति समर्थन जताते हुए...

khaskhabar.com: मंगलवार, 09 अक्टूबर 2018 6:03 PM (IST)
सोहा अली खान ने तनुश्री दत्ता के प्रति समर्थन जताते हुए...
मुंबई। अभिनेत्री सोहा अली खान ने तनुश्री दत्ता के प्रति समर्थन जताते हुए कहा कि भारत जैसे देश में महिला होना बहुत मुश्किल है। सोहा ने सावन के ‘नो फिल्टर नेहा सीजन 3’ के प्रेस सम्मेलन में मीडिया से बात करते हुए सोमवार को यह बात कही। उनके साथ नेहा धूपिया, सोफी चौधरी, अगंद बेदी और गौरव कपूर भी शामिल थे। हैशटैगमीटू मूवमेंट पर प्रतिक्रिया जताते हुए सोहा ने कहा, ‘‘यह अच्छा है कि महिलाएं बोल रही हैं। कभी-कभी भारत जैसे देश में एक महिला होना बहुत कठिन होता है क्योंकि वे हर दिन बहुत कुछ सहती हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इस मुद्दे पर खड़े होने और यह कहने के लिए बहुत साहस चाहिए। मुझे लगता है कि महिलाओं को ऐसा करने के लिए समर्थन और प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है। मैं हर उस महिला के साथ खड़ी हूं जो अपनी कहानी साझा करना चाहती है।’’
नेहा ने भी कहा, ‘‘एक अभिनेता के रूप में नहीं बल्कि एक महिला के रूप में जब मैंने ऐसी चीजें पढऩा और सुनना शुरू की तो मैं गुस्से से भर गई।’’
नेहा ने कहा, ‘‘कभी-कभी, मैंने देखा है कि कुछ लोग इस पर सवाल उठाते हैं लेकिन यहां सवाल उठाने की जरूरत नहीं है। हमें उन पर भरोसा करना होगा।’’
वहीं, सोफी चौधरी ने भी इस बात करते हुए कहा, ‘‘सबसे बुरी बात यह है कि लोग सवाल कर रहे हैं कि तनुश्री ने इस मुद्दे पर बात करने के लिए 10 साल क्यों लगाए। मुझे नहीं लगता कि वह प्रचार हासिल करने के लिए ऐसा कर रही हैं। तनुश्री को थोड़ा सा जानें। मुझे लगता है कि वह टॉक शो पर थी और वहां उनसे पूछा गया कि उन्होंने फिल्मों में अभिनय क्यों छोड़ दिया तब उन्होंने उस सवाल का स्पष्ट जवाब दिया।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement