Did Salman Khan help newcomer bag Ekta Kapoor show?-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

सलमान ने ऐसे की नवोदित कलाकार की मदद...

khaskhabar.com: बुधवार, 30 मई 2018 6:56 PM (IST)
सलमान ने ऐसे की नवोदित कलाकार की मदद...
नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान नन्हें सितारों और महत्वाकांक्षी कलाकारों व गायकों को बेहतरीन मौके दिलाने के लिए जाने जाते हैं। भले ही वह नवोदित योगिता बिहानी को अपने प्रोडक्शन की आगामी फिल्म ‘लवरात्रि’ में न ले पाए हों, लेकिन उन्होंने ‘प्यारे’ सुपरस्टार की तरह उन्हें जानी-पहचानी निर्माता एकता कपूर के आगामी शो ‘दिल ही तो है’ में काम दिलाकर उनकी मदद की है। योगिता ने मुंबई से फोन पर उत्साह के साथ बताया, ‘‘वह (सलमान) बहुत मजेदार और प्यारे हैं। मैंने उनकी फिल्म ‘लवरात्रि’ के लिए ऑडिशन दिया था। उस ऑडिशन के कारण मैं उन्हें याद थी। यह शानदार था। उन्होंने कहा कि मैं शीर्ष लड़कियों में से एक थी, लेकिन उनमें से एक को चुनना था। उन्होंने कहा कि मेरा चेहरा अच्छा है और जल्द ही कुछ काम मिलेगा और मुझे जल्द ही कुछ (दिल ही तो है) मिला।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement