Deepika Padukone-Ranveer Singh Sindhi wedding LIVE updates-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 4:41 pm
Location
Advertisement

विवाह के बंधन में बंधे रणवीर-दीपिका, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर

khaskhabar.com : गुरुवार, 15 नवम्बर 2018 10:28 PM (IST)
विवाह के बंधन में बंधे रणवीर-दीपिका, सामने आई दूल्हा-दुल्हन की तस्वीर
बॉलीवुड सितारे रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण इटली में विवाह बंधन में बंध गए। दो दिन चले विवाह समारोह की पहली झलक विवाहित जोड़े ने गुरुवार को अपने प्रशंसकों और मीडिया के लिए जारी की। दीपिका और रणवीर, दोनों ने दो तस्वीरें लोगों के साथ साझा कीं। इनमें से एक बुधवार को कोंकणी रीति-रिवाज के साथ चार घंटे तक चले वैवाहिक अनुष्ठान से संबंधित हैं और एक गुरुवार को उत्तर भारतीय रीति-रिवाज के साथ हुई शादी से संबंधित।

पहली तस्वीर इंस्टाग्राम पर भारतीय समयानुसार गुरुवार रात आठ बजे आई। दस मिनट के अंदर तस्वीरों को चार लाख 'लाइक' मिल गए। साल 2013 में 'गोलियों की रासलीला राम-लीला' फिल्म की शूटिंग के बीच इन दोनों का प्यार परवान चढ़ा था। छह साल लंबे प्रेम प्रसंग की परिणति जिस विवाह में हुई, उसकी एक झलक देखने के लिए इनके प्रशंसक बेचैन थे।

अपने समय के महान बैडमिंटन खिलाड़ी प्रकाश पादुकोण की बेटी दीपिका के एक रिश्तेदार अमित ने कहा कि परिवार के लिए पूरा हफ्ता प्रेम में डूबा हुआ और जादुई रहा है।

शादी दो अलग-अलग रिवाज से हुई, इस वजह से सितारों ने दोनों रिवाज की दो तस्वीरें साझा कीं। तस्वीरों में दीपिका और रणवीर सिंह बेहद खूबसूरत लग रहे हैं।

वेडिंग वेन्यू पर प्राइवेसी का काफी इंतजाम किया गया था। वेन्यू के अंदर मीडिया की एंट्री नहीं थी। इस वजह से सितारों की शादी की तस्वीरें सामने नहीं आईं। आखिरकार दो दिन इंतज़ार के बाद ऑफिशियली तस्वीरें आ गई हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement