Deepika Padukone just called Ranveer Singh Daddie and fans...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:53 pm
Location
Advertisement

दीपिका ने रणवीर को कहा ‘डैडी’, अर्जुन ने भी की कुछ ऐसी पोस्ट, फैंस लगा रहे कयास

khaskhabar.com : रविवार, 18 अगस्त 2019 6:16 PM (IST)
दीपिका ने रणवीर को कहा ‘डैडी’, अर्जुन ने भी की कुछ ऐसी पोस्ट, फैंस लगा रहे कयास
मुंबई। अपने पति और अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) द्वारा इंस्टाग्राम पर शुरू किए गए एक चैट सेशन में दीपिका पादुकोन (Deepika Padukone) के शरारत भरे एक कमेंट ने उनके प्रशंसकों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया कि अभिनेत्री कहीं गर्भवती तो नहीं। दरअसल, दीपिका ने रणवीर के चैट सेशन के दौरान कमेंट किया हाय! डैडी, जिसमें अभिनेत्री ने वेविंग इमोजी के साथ ही, एक बेबी इमोजी और हार्ट इमोजी भी पोस्ट किया।

इसके रिप्लाई में रणवीर ने कमेंट किया, हाय बेबी...चीजें तब और भी दिलचस्प हो गई, जब अभिनेता अर्जुन कपूर ने लिखा, बाबा, भाभी आपको एक देने वाली हैं, ऐसे में कई लोगों ने अर्जुन के कमेंट को इसके सबूत के तौर पर लिया कि दीपिका और रणवीर जल्द माता-पिता बनने वाले हैं।

प्रशंसकों ने दीपिका के कमेंट को डिकोड करना शुरू कर दिया, कि कहीं वह अपने गर्भवती होने का संकेत तो नहीं दे रहीं। इस साल की शुरुआत में कांस फिल्म फेस्टिवल में दिखाई देने के बाद भी दीपिका के गर्भवती होने के कयास लगाए जा रहे थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement