Deepika is doing yoga before Shakun Batra film-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

शकुन बत्रा की फिल्म से पहले दीपिका कर रही हैं योग

khaskhabar.com: शनिवार, 04 जुलाई 2020 12:50 PM (IST)
शकुन बत्रा की फिल्म से पहले दीपिका कर रही हैं योग
मुंबई। शकुन बत्रा की आगामी फिल्म में दीपिका पादुकोण को शामिल होने की घोषणा जब से की गई है तब से उनके प्रशंसक उनके किरदार के बारे में जानने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। खबरों के मुताबिक, दीपिका ने हाल ही में अपने किरदार के लिए तैयारी करने के रूप में योग सीखना शुरू कर दिया है। एक करीबी सूत्र के अनुसार, शकुन बत्रा के निर्देशन में शूटिंग शुरू करने से पहले दीपिका पादुकोण ने योग सीखना शुरू कर दिया है। यह फिल्म के लिए उनकी तैयारी का एक हिस्सा है। हालांकि यह अभी तक समझ नहीं आया है कि इससे फिल्म में उनको किस तरह से मदद मिलेगी क्योंकि फिलहाल उनके किरदार के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। योगाभ्यास का उनके किरदार का क्या संबंध है इस पर निर्माताओं ने चुप्पी साध रखी है। इसी के साथ अभिनेत्री हर रोज स्क्रिप्ट के कुछ हिस्सों को पढ़ रही हैं क्योंकि वह शूटिंग के आगाज तक वह अपने किरदार के साथ अपने तालमेल को नहीं खोना चाहती हैं।
अगर यह लॉकडाउन नहीं होता तो अभी तक फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा श्रीलंका में पूरा कर लिया जाता और अब लॉकडाउन खत्म होते ही फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होगी। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement