Advertisement
अक्षय-शंकर के साथ करण जौहर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कही यह बात

‘बाहुबली’ की सफलता और ‘2.0’ की संभावित सफलता के बाद क्या और अखिल भारतीय फिल्में बनाई जाएंगी जिसमें विभिन्न उद्योगों के कलाकार और तकनिशियन शामिल होंगे, यह पूछे जाने पर करण ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि फिल्मों में क्रॉसओवर भारत के अंदर ही होना चाहिए। हम क्रॉसओवर के बारे में यही बात करते रहते हैं कि फिल्म देश से बाहर जा रही है लेकिन मुझे लगता है कि ‘बाहुबली’ असली क्रॉसओवर फिल्म है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘यह फिल्म तेलुगू में बनी, जिसने हमारे देश के सभी क्षेत्रों में बेहतरीन प्रदर्शन किया। इसी तरह का नजरिया ‘2.0’ के लिए भी है कि यह भी देश के भीतर अच्छा प्रदर्शन करेगी।’’उन्होंने कहा कि फिल्म उद्योग से जुड़े लोगों को क्रॉसओवर को प्रोत्साहित करने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘हमें क्रॉसओवर को प्रोत्साहित करना चाहिए। मराठी, बंगाली, तमिल, तेलुगू सभी भाषाओं की फिल्मों को सभी क्षेत्रों में सफल होना चाहिए यही असली क्रॉसओवर होगा।’’
ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



