Credits in Bollywood have not been epic: Priyanka Bose-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:34 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘लॉयन’ की अभिनेत्री प्रियंका बोस का कहना है कि फिलहाल...

khaskhabar.com: शनिवार, 03 फ़रवरी 2018 5:55 PM (IST)
‘लॉयन’ की अभिनेत्री प्रियंका बोस का कहना है कि फिलहाल...
मुंबई। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में धमाकेदार कमाई करने वाली फिल्म ‘लॉयन’ की अभिनेत्री प्रियंका बोस का कहना है कि फिलहाल वह बॉलीवुड में अपनी साख नहीं बना पाई हैं। यह पूछने पर कि उनकी अदाकारी विदेशों से ज्यादा भारत में ज्यादा पसंद की गई, प्रियंका ने बताया, ‘‘मुझे नहीं लगता कि मैं अपनी उपलब्धियों से पूरी तरह संतुष्ट हूं, इसलिए मैं और ज्यादा मेहनत करने की सोच रही हूं। मैं अपना सौ फीसदी देना चाहती हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं बहुत लोगों से मिल रही हूं। वे मेरे काम और मेरी प्राथमिकताओं की तारीफ कर रहे हैं तो यह समय की बात है।’’
लैक्मे फैशन वीक स्प्रिंग समर 2018 से इतर उन्होंने कहा कि वे फिलहाल हॉलीवुड और बॉलीवुड के बीच समय का संतुलन बनाने की कोशिश कर रही हैं। इसके लिए वे दोनों जगहों पर सत्रवार काम कर रही हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement