Advertisement
‘कांतारा’ के जादू के साथ बिग स्क्रीन पर होगा ‘कुली’ और ‘वॉर 2’ का धमाल, जारी हुआ स्पेशल लोगो

पीवीआर आईनॉक्स के रेवेन्यू एंड ऑपरेशंस से जुड़े गौतम दत्ता ने कहा, "सिनेमा सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि एक भावना है जो पूरे देश को जोड़ती है। कांतारा की ऊर्जा को अपने आइकॉनिक लोगो में शामिल करके हम भारत की सांस्कृतिक कहानियों का सम्मान कर रहे हैं और दर्शकों को एक यादगार अनुभव का न्योता दे रहे हैं।"
होम्बले फिल्म्स के फाउंडर विजय किरागंदुर इस बारे में बात करते हुए कहा, "भारत की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स चेन द्वारा कांतारा को इस अंदाज में सेलिब्रेट करना गर्व की बात है। यह हमारी संस्कृति का जश्न है और इस स्वतंत्रता दिवस पर इसे दुनिया तक पहुंचाने का शानदार तरीका है।"आने वाले हफ्तों में पीवीआर आईनॉक्स और होम्बले फिल्म्स मिलकर ऐसे और भी अनुभव लेकर आएंगे ताकि दर्शक रिलीज से पहले ही कंतारा की दुनिया में डूब सकें। यह साझेदारी भारत में सिनेमा के भविष्य को नए अंदाज में पेश करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।
–आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


