Advertisement
सेलिना जेटली को मिला प्रीति जिंटा का साथ, ईद पर दी नई हिम्मत

अपनी प्यारी फोटोज शेयर कर सेलिना ने प्रीति जिंटा का दिल से शुक्रिया कहा है। उन्होंने लिखा, "एक अलग तरह की ईद, जिसने मुझे खुद से फिर से जोड़ा। बहुत लंबे समय बाद, मैंने ट्रैकसूट और वर्कआउट कपड़ों के अलावा कुछ और पहना। काफी समय बाद, यह मेरा पहला कदम था, पूरी तरह सज-धज कर बाहर आना। मेरी दोस्त प्रीति जिंटा ने मुझे तैयार होने और खुद के लिए बाहर आने के लिए प्रेरित किया।"
सेलिना के मुताबिक खुद को तैयार करके वह आत्मनिर्भर और शक्ति से भरा महसूस कर रही हैं। पहले उन्होंने परेशानियों में खुद को इतना घोल लिया कि खुद को पूरी तरह भूल गईं और सजना-संवरना छोड़ दिया था।
अब तैयार होकर उन्हें महसूस हो रहा है कि उनके अंदर एक अलग शक्ति है और वो हर चीज की हकदार हैं, चाहे बात कपड़ों की हो या फिर संजने-संवरने की। उन्होंने आगे लिखा, "जो भी इस समय मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं, खुद के लिए समय निकालें। सज-धज कर तैयार हों, भले ही सिर्फ अपने लिए ही सही। क्योंकि कभी-कभी, एक छोटा सा प्रयास ही आपको फिर से पहले जैसा महसूस कराने की शुरुआत बन जाता है। क्योंकि मैं खुद को भूल चुकी थी।"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


