Celebrities who became parents in 2022-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 18, 2024 6:30 pm
Location
Advertisement

2022 में ये सेलेब्रिटी बने माता-पिता

khaskhabar.com : गुरुवार, 19 मई 2022 5:00 PM (IST)
2022 में ये सेलेब्रिटी बने माता-पिता
नई दिल्ली। मनोरंजन उद्योग में कुछ हस्तियों के लिए वर्ष 2022 की शुरूआत अच्छी रही है। कुछ पहले से ही माता-पिता हैं, कुछ उम्मीद कर रहे हैं, और कुछ इस नए अनुभव का आनंद ले रहे हैं।

कहने की जरूरत नहीं है कि सितारों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था क्योंकि वे पहले से ही अपने नन्हे-मुन्नों बच्चे का दुनिया में स्वागत कर चुके हैं और कुछ लोग दुनिया में अपना पहला कदम रखने के लिए अपने लकी चार्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

काजल अग्रवाल और गौतम किचलू

2022 में साउथ फिल्म एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और उनके पति गौतम किचलू माता-पिता बने। अभिनेत्री अभी फिल्म उद्योग में काम नहीं कर रही है क्योंकि एक बच्चे को जन्म देने के बाद वह पूरी तरह से मातृत्व का आनंद लेना चाहती है।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया
भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता होने के हर पल को इंज्वॉय कर रहे हैं। दंपति ने अपने बेटे का एक महीने पहले ही स्वागत किया है। भारती ने जन्म देने के कुछ दिनों बाद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ तस्वीरें पोस्ट की थी। उन्होंने तस्वीरों के साथ लिखा था कि वह अपने बच्चे के साथ बहुत अच्छा समय बिता रही हैं।

पूजा बनर्जी
आखिरी बार टीवी शो 'कुमकुम भाग्य' में नजर आ चुकीं पूजा बनर्जी मां बन गई हैं। उन्होंने एक बहुत ही प्यारी नन्ही परी को जन्म दिया है।

नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या
क्रिकेटर हार्दिक पांड्या की पत्नी एक्ट्रेस नताशा स्टेनकोविक का बेबी बंप क्रिसमस पर इस कपल ने शेयर की तस्वीरों में नजर आ रहा था। वे अपने दूसरे बच्चे के स्वागत के लिए लगभग तैयार हैं।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement