Cannes 2019 : Sonam Kapoor walks the red carpet like a boss-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:50 pm
Location
Advertisement

कांस में सफेद टक्सीडो पहनकर ‘बॉस लुक’ में नजर आईं सोनम कपूर

khaskhabar.com : बुधवार, 22 मई 2019 5:08 PM (IST)
कांस में सफेद टक्सीडो पहनकर ‘बॉस लुक’ में नजर आईं सोनम कपूर
मुंबई। फैशन के मामले में सोनम कूपर ने अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया। हाल ही में सोनम कांस के रेड कार्पेट पर नजर आईं जिनमें उनके हर एक लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। अब कांस में सोनम का चौथा लुक सामने आया है। इसमें वे रॉल्फ एंड रूसो के व्हाइट टक्सीडो में नजर आई। इस सफेद कलर के सूट में सोनम का बॉस अंदाज सबके सामने आया। सोनम ने इस सूट के साथ चोपार्ड कलेक्शन का चयन किया है।

वे एक हैवी नेकलेस और कानों में इयररिंग्स पहने हुए नजर आईं जिसे हरे रंग के पन्ने (रत्न) से बनाया गया है। सोनम इस ड्रेस के साथ सिंपल हेयर स्टाइल को चुनते हुए बालों में जूड़ा बनाया। सोनम के इस व्हाइट कोट के पीछे से एक लंबी ट्रेल लगी हुई है। सोनम का यह लुक सभी को बेहद पसंद आया। सोनम ने अपने इस लुक की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, यह फ्रेंच रिवेरा मुझ पर सूट कर रहा है..एक कस्टम कॉर्चर टक्सीडो में।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement