Bollywood celebrities share photos with Fathers on Fathers Day Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:16 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

फादर्स डे पर बॉलीवुड हस्तियों ने पिता को दी बधाई, बचपन की यादें हुई ताजा

khaskhabar.com: रविवार, 17 जून 2018 12:55 PM (IST)
फादर्स डे पर बॉलीवुड हस्तियों ने पिता को दी बधाई, बचपन की यादें हुई ताजा
आथिया शेट्टी ने लिखा, ‘‘मेरी सबसे बड़ी ताकत और सबसे बड़ी कमजोरी को फादर्स डे की शुभकामनाएं। मैं आपको बहुत प्यार करती हूं, जितना जता नहीं सकती। मेरे पागलपन को बढ़ावा देने के लिए शुक्रिया।’’ फराह खान ने लिखा, ‘‘सुपरहीरो के पास सुपरहीरो के परिधान नहीं। इन्हें केवल पिता कहा जाता है। शीरीश कुंदर को शुक्रिया।’’ सोनाली बेंद्रे ने लिखा, ‘‘पति को एक पिता के रूप में विकसित होते देखना एक विशेष अनुभूति है।’’
रोनित रॉय ने लिखा, ‘‘मैं सभी पिताओं को फादर्स डे की शुभकामनाएं देता हूं। खासकर उन माताओं को जो पिता की भी भूमिका अदा करती हैं।’’
अयान अली बंगश ने लिखा, ‘‘एक पिता के गुण को लक्ष्य, सपनों और आकांक्षाओं में देखा जा सकता है, जो वह केवल अपने लिए ही नहीं, बल्कि अपने परिवार के लिए संजोता है।’’

ये भी पढ़ें - इस बॉलीवुड अभिनेत्री से करण ने किया था एकतरफा प्यार...

2/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement