Bollywood bets 900 crores on Salman Khan, stardom remains even after 56 Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:55 pm
Location
Advertisement

सलमान खान पर बॉलीवुड ने लगाया 900 करोड़ का दांव, 56 के बाद भी स्टारडम है बाकी

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 दिसम्बर 2021 08:18 AM (IST)
सलमान खान पर बॉलीवुड ने लगाया 900 करोड़ का दांव, 56 के बाद भी स्टारडम है बाकी
ट्रेड एनालिस्टों के मुताबिक, सलमान अगले 1 से 2 सालों में 4 से 5 फिल्मों की शूट शुरू और कंप्लीट करेंगे। उनमें टाइगर 3, भाईजान, दबंग 4 और राजकुमार गुप्ता वाली फिल्म, जिसमें वो स्पाई के रोल में हैं। इनके अलावा पठान में उनका कैमियो भी है।
ट्रेड एनालिस्ट कोमल नाहटा बताते हैं, अभी सलमान इमीडिएट कौन सी फिल्म शुरू करेंगे, उस पर ऑफिशियल अनाउंसमेंट आना बाकी है। इन सभी फिल्मों को मिलाकर बात करें तो उन पर इंडस्ट्री के 800 से 900 करोड़ दांव पर लगे हुए हैं। वो बेशक 56 के हो गए हैं, पर उनका स्टारडम अभी बाकी है।
कोमल नाहटा आगे कहा, अंतिम को हम टिपिकल सलमान फिल्म नहीं कह सकते, वह आयुष की फिल्म थी। वह साथ ही जिन हालातों में रिलीज हुई, उस लिहाज से वह सफल फिल्म थी। लिहाजा सलमान की स्टार वैल्यू इंटैक्ट है। तभी इंडस्ट्री का मोटा पैसा उन पर लगा हुआ है। टाइगर 3 में सलमान की एंट्री बाइक पर होगी। इसे उन्होंने बाकी कास्ट और क्रू मेंबर्स के साथ छह दिन में फिल्माया है।

ये भी पढ़ें - क्या आपने देखा देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का लेडी गागा लुक

2/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement