Bobby Deol is waiting for the third season of Ashram-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

बॉबी देओल 'आश्रम' के तीसरे सीजन का कर रहे इंतजार

khaskhabar.com: गुरुवार, 26 नवम्बर 2020 12:42 PM (IST)
बॉबी देओल 'आश्रम' के तीसरे सीजन का कर रहे इंतजार
मुंबई| बॉबी देओल-स्टारर क्राइम ड्रामा वेब सीरीज 'आश्रम' के दूसरे सीजन को दर्शकों द्वारा काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है, जिसके बाद अभिनेता अब इसके तीसरे सीजन का इंतजार कर रहे हैं। वेब सीरीज 'आश्रम' में बॉबी एक धोखेबाज बाबा निराला का किरदार निभाते हुए दिखाई दिए, जिसमें वो बुरे कामों में लिप्त हैं। वेब सीरीज को दोनों सीजन में मिली सफलता के बारे में बात करते हुए बॉबी ने कहा कि वह दर्शकों की प्रतिक्रिया से अभिभूत हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, "मैं इसके (तीसरे सीजन) का इंतजार कर रहा हूं। मैं आश्रम के लिए मिले प्यार के लिए सभी प्रशंसकों को धन्यवाद देना चाहता हूं।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement