Blackpink Lisa first single album Lalisa title poster unveiled-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:17 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

लिसा का पहला एकल एल्बम 'लालिसा' का पोस्टर रिलीज

khaskhabar.com: सोमवार, 30 अगस्त 2021 3:57 PM (IST)
लिसा का पहला एकल एल्बम 'लालिसा' का पोस्टर रिलीज
सियोल। दक्षिण कोरियाई गर्ल बैंड 'ब्लैकपिंक' की सदस्य लिसा ने अपने पहले एकल एल्बम 'लालिसा' के पोस्टर को रिलीज किया। लिसा ने ब्लैकपिंक के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर रविवार रात पोस्टर साझा किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "लिसा- 'लालिसा' का टाइटल पोस्टर हाजिर है।" टाइटल पोस्टर में लीजा डायमंड नेल एक्सटेंशन और चंकी ज्वैलरी से ढके अपने चेहरे के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं।
'ललिसा' एल्बम 10 सितंबर को रिलीज होगा।
'ब्लैकपिंक' वाईजी एंटरटेनमेंट द्वारा गठित एक दक्षिण कोरियाई गर्ल ग्रुप है, जिसमें जिसू, जेनी, रोज और लिसा शामिल हैं। इस ग्रुप ने अगस्त 2016 में अपने एकल एल्बम 'स्क्वायर वन' के साथ शुरूआत की थी, जिसमें 'सीटी' और 'बूम्बाया' ट्रैक शामिल थे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement