birthday special Varun dhawan life some hidden facts-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:11 pm
Location
Advertisement

बर्थडे स्पेशल: वरुण ने अपनी कॉमेडी वाली छवि को बदलापुर फिल्म से इस तरह बदला..

khaskhabar.com : मंगलवार, 24 अप्रैल 2018 12:13 PM (IST)
बर्थडे स्पेशल: वरुण ने अपनी कॉमेडी वाली छवि को बदलापुर फिल्म से इस तरह बदला..
मुंबई। वरुण धवन बॉलीवुड के ऐसे स्टार है,जिन्होंने अपने फिल्मी केरियर में अभी तक एक भी फ्लॉप फिल्म नहीं दी है। हम आज इसलिए वरूण धवन की बात कर कर रहे है,क्योकि आज इस कामयाब एक्टर का ३१वां जन्मदिन है। आईये आपको बताते है उनके जन्मदिन पर उनकी लाइफ के कुछ मजेदार बातें..
वरुण धवन का जन्म 24 अप्रैल 1987 को डेविड धवन फिल्म निर्देशक और करुणा धवन के यहाँ मुंबई में हुआ था।वहीं वरुण धवन ने शुरुआती पढ़ाई मुंबई के बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल से की। वो पढ़ाई में काफी तेज थे। वरुण ने दसवीं क्लास में 82 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। बाद में वरुण धवन ने इंग्लैड के नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी से बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया। वरुण धवन को बॉलीवुड में एंट्री पाने के लिए आम लोगों की तरह स्ट्रगल नहीं करना पड़ा, इसकी एक बड़ी वजह ये है कि वो हिंदी सिनेमा के दिग्गज निर्देशक डेविड धवन के बेटे हैं। फिल्मी परिवार से आने वाले वरुण को फिल्म तो आसानी से मिल गई, लेकिन लगातार हिट पर हिट फिल्में देना उनकी अदाकारी और कड़ी मेहनत का नतीजा रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement