Bihar polls: Pankaj Tripathi urges people to choose leaders wisely-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:09 pm
Location
Advertisement

बिहार चुनाव : पंकज त्रिपाठी ने लोगों से बुद्धिमानी के साथ नेता चुनने के लिए कहा

khaskhabar.com : गुरुवार, 22 अक्टूबर 2020 1:05 PM (IST)
बिहार चुनाव : पंकज त्रिपाठी ने लोगों से बुद्धिमानी के साथ नेता चुनने के लिए कहा
मुंबई। अभिनेता पंकज त्रिपाठी ने बिहार चुनाव से पहले लोगों के लिए एक रूचिकर वीडियो बनाया है। त्रिपाठी बिहार के रहने वाले हैं। उन्होंने कहा, "बूथों को मतदान से एक दिन पहले और मतदान के दिन समय-समय पर सैनिटाइज किया जाएगा। मतदान केंद्रों के प्रवेश द्वारों पर थर्मल स्कैनर लगा होगा। मतदान केंद्रों में प्रवेश और बाहर करने पर साबून, पानी और हैंड सैनिटाइजर मुहैया कराया जाएगा।"

उन्होंने कहा, "सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाने के लिए केंद्र पर सर्किल बनाए गए हैं। ईवीएम का बटन को दबाने के लिए ग्लव्स दिया जाएगा। बूथ पर मास्क पहनना अनिवार्य होगा और कई सारी तैयारियां की जाएंगी, जिससे लोग बेखौफ होकर मतदान कर सकें। अब यह नागरिकों के तौर पर हमपर है कि हम अपनी जिम्मेदारी निभाएं और बुद्धिमानी पूर्वक अपना नेता चुनें।"

वर्कफ्रंट की बात करें तो, त्रिपाठी जल्द ही वेब सीरीज मिर्जापुर-2 में दिखने वाले हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement