Big B documents all that he did in a day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:43 am
Location
Advertisement

अमिताभ बच्चन ने अपनी दिनचर्या साझा की

khaskhabar.com : मंगलवार, 11 अगस्त 2020 4:58 PM (IST)
अमिताभ बच्चन ने अपनी दिनचर्या साझा की
मुंबई। बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चन ने सोशल मीडिया पर अपने फैंस से अपना दिनचर्या साझा की। महानायक ने अपने ट्वीट पर बताया कि उन्होंने दिन में क्या क्या किया।

उन्होंने लिखा, "यहां कुछ लोगों के साथ उनके विचारों पे उत्तर दिए, कुछ स्वयं सोच विचार किया, कुछ पुराने क्रिकेट मैच देखे, कुछ समय विश्राम किया, एक डॉक्यूमेंट्री देखी, नाम ना बताऊंगा दवाओं का सेवन किया, मोबाइल में और कितने गुण छुपे हैं, उनका ज्ञान प्राप्त किया, प्रणाम किया।"

अमिताभ बच्चन को कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालांकि इस वायर से वह पूरी तरह स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। उनके साथ 2 अगस्त को उनके बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय और पोती आराध्या भी पॉजिटिव पाई गई थीं, वे सब स्वस्थ हो गए हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement