Bhool Bhulaiyaa 2 in theatres on November 19-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 4:18 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भूल भूलैया 2 सिनेमाघरों में 19 नवंबर को होगी रिलीज

khaskhabar.com: मंगलवार, 23 फ़रवरी 2021 1:17 PM (IST)
भूल भूलैया 2 सिनेमाघरों में 19 नवंबर को होगी रिलीज
मुंबई। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'भूल भुलैया 2' इस साल 19 नवंबर को सिनेमाघरों में हिट होने के लिए पूरी तरह तैयार है, इस बात का ऐलान सोमवार को हुआ। फिल्म में कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू भी हैं। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने इस बात की घोषणा करते हुए लिखा, " कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तब्बू की भूल भूलैया फिल्म सिनेमाघरों में 19 नवंबर 2021 को रिलीज होगी।" अनीस बज्मी निर्देशित फिल्म 2007 की हॉरर कॉमेडी भूल भुलैया में अक्षय कुमार, शाइनी आहूजा, विद्या बालन और अमीषा पटेल ने अभिनय किया था। फिल्म में नए पात्रों के साथ एक अलग कहानी होने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें मूल फिल्म के दो गाने भी शामिल होंगे। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement