Advertisement
भैरवां एंथम का वीडियो हुआ रिलीज, पंजाबी शब्दों के साथ प्रभास दिलजीत ने मचाया धमाल
वीडियो सॉन्ग में प्रभास एक्शन मोड में नजर आ रहे हैं, जबकि दिलजीत को उनके गाने पर थिरकते हुए और अपनी दमदार आवाज से मंच पर आग लगाते हुए देखा जा सकता है। लास्ट में बाहुबली स्टार भी पंजाबी अवतार में नजर आते हैं।
शनिवार को टीम ने एक छोटा प्रोमो जारी किया जिसे फैंस ने खूब सराहा। वहीं मेकर्स ने रविवार को "भैरवां एंथम" वीडियो जारी करना था लेकिन इसका ऑडियो रिलीज किया गया और लिखा गया, “भैरवां एंथम के लिए इंतजार लगभग खत्म हो गया है। बस थोड़ी देर और, और आप इसे एंजॉय कर सकते हैं। इस बीच, इसे अपने फेवरेट सॉन्ग स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म पर सुनें! प्रभास x दिलजीतदोसांझ। पूरा वीडियो गाना कल सुबह 11 बजे आएगा।”
भैरवां एंथम का वीडियो सॉन्ग रिलीज होते ही फैंस भी खुशी के मारे उछल पड़े हैं। गाना आते ही वायरल हो रहा है तमाम फैंस ने दिलजीत और प्रभास की जोड़ी की तारीफ की है। एक यूजर ने लिखा, "क्या कॉम्बिनेशन है प्रभास + दिलजीत", दूसरे यूजर ने लिखा, "साल का ब्लॉकबस्टर गाना।" कई और ने भी गाने की जमकर तारीफ की है।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


