Ayushmann, Tahira believed in social distancing even while dating-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

डेटिंग के समय भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते थे आयुष्मान, ताहिरा

khaskhabar.com: बुधवार, 06 मई 2020 1:48 PM (IST)
डेटिंग के समय भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते थे आयुष्मान, ताहिरा
मुंबई। अभिनेता आयुष्मान खुराना की पत्नी, लेखक-फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप का दावा है कि एक दंपति के रूप में वे डेटिंग के समय से ही सोशल डिस्टेंसिंग पर दृढ़ विश्वास रखती हैं। मंगलवार को ताहिरा ने इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर किया, जहां वह अपने उस समय के प्रेमी आयुष्मान के साथ बैठी हुई दिखाई दे रही हैं। तस्वीर में भले ही आयुष्मान और ताहिरा एक-दूसरे के पास बैठे हों, लेकिन दोनों के बीच काफी गैप दिखाई दे रहा है। ताहिरा ने शेयर तस्वीर को कैप्शन देते हुए लिखा, "डेटिंग का पहला साल और हम उस समय भी सोशल डिस्टेंसिंग पर मजबूत विश्वास रखते थे।"
ताहिरा की पोस्ट पर टिप्पणी करते हुए यामी गौतम ने लिखा, "हा हा दिस इज सो स्वीट।"
आयुष्मान खुराना और ताहिरा कश्यप ने की शादी नवंबर 2008 में हुई थी। दोनों के दो बच्चे भी हैं, बेटे का नाम विराजवीर और बेटी का नाम वरुष्का है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement