Atul Srivastava, Alka Kaushal get together for Mannphodganj-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘मनफोडगंज’ में एक साथ दिखेंगे अतुल श्रीवास्तव, अलका कौशल

khaskhabar.com: गुरुवार, 21 फ़रवरी 2019 1:18 PM (IST)
‘मनफोडगंज’ में एक साथ दिखेंगे अतुल श्रीवास्तव, अलका कौशल
मुंबई। अभिनेता अतुल श्रीवास्तव और अभिनेत्री अलका कौशल कॉमेडी ड्रामा सीरीज ‘मनफोडगंज’ में एक साथ नजर आएंगे। एक बयान के मुताबिक, समीर नायर के नेतृत्व वाली एप्लॉज एंटरटेनमेंट, ए क्रिएटिव यूनिट के साथ एक सीरीज पर काम कर रही है, जो रचना सिंह की पुस्तक ‘बैंड बाजा बॉयज’ का एक रूपांतरण है। यह कहानी एक 22 वर्षीया लडक़ी बिन्नी बाजपेयी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो मॉडल प्रणति राय प्रकाश द्वारा अभिनीत है, जो ‘मनफोडगंज’ के रीति-रिवाजों और परंपराओं को चुनौती देती है।
विकास चंद्र द्वारा निर्देशित सीरीज की पटकथा अमितोष नागपाल द्वारा लिखी गई है। इसमें अनुराग सिन्हा, फरमान खान, अभिनव आनंद, कृतिका, अरु कृष्णक और समर वर्मानी जैसे कलाकार प्रमुख भूमिकाओं में हैं।
निर्देशक ने कहा, ‘‘‘मनफोडगंज’ हल्की-फुल्की कॉमेडी है। मैं हमेशा एक ऐसे शो का निर्देशन करना चाहता था, जिससे दर्शक जुड़ सकें। मैं ऐसे उत्कृष्ट कलाकारों के साथ काम करने के लिए उत्साहित हूं और इसे दर्शकों के सामने पेश करने का इंतजार नहीं कर सकता।’’
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement