Ashram fame Esha Gupta opens fine-dining restaurant Casa Celsas in Madrid-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:35 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'आश्रम' फेम ईशा गुप्ता ने मैड्रिड में खोला फाइन-डाइनिंग रेस्तरां कासा सेल्सास

khaskhabar.com: मंगलवार, 30 अप्रैल 2024 4:39 PM (IST)
'आश्रम' फेम ईशा गुप्ता ने मैड्रिड में खोला फाइन-डाइनिंग रेस्तरां कासा सेल्सास
मुंबई । हिट स्ट्रीमिंग सीरीज 'आश्रम' के तीसरे सीजन में आखिरी बार नजर आईं ईशा गुप्ता ने मैड्रिड में अपना फाइन-डाइनिंग रेस्तरां कासा सेल्सास लॉन्च किया। रेस्तरां मेडिटरेनियन फ्लेवर और वर्ल्ड कुजीन जैसी सर्विस का वादा करता है। अपने नए उद्यम के बारे में बात करते हुए, ईशा ने कहा, "मैड्रिड जैसे ग्लोबल हॉटस्पॉट में बढ़िया डाइनिंग रेस्तरां लॉन्च करना एक सपने के सच होने जैसा है। मैं हमेशा से कुछ ऐसा ही करना चाहती थी। यह मुझे हॉस्पिटैलिटी के प्रति प्यार को अपने क्रिएटिव विजन के साथ मिलाने की अनुमति देता है।''
रेस्तरां मई में खुलने वाला है। एक्ट्रेस ने कहा कि वह एक इंटरनेशनल मैनेजमेंट कंपनी, माबेल हॉस्पिटैलिटी के साथ साझेदारी कर रही हैं, जो माबेल कैपिटल की एक शाखा है, जिसके मालिकों में से एक टेनिस स्टार रफाल नडाल हैं। माबेल हॉस्पिटैलिटी मैड्रिड में दो अन्य रेस्तरां टैटेल और टोटो संचालित करती है।
ईशा ने कहा, "मेरा सपना कासा सेल्सास को पूरी दुनिया में ले जाना है, जैसा कि उन्होंने टैटेल और टोटो के साथ किया है, और मुझे उम्मीद है कि मैं इसे जल्द ही भारत में लाऊंगी।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement