Arrest warrant issued by Bollywood actress Amisha Patel-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 6:42 pm
Location
Advertisement

रांची कोर्ट ने किया बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का अरेस्ट वारंट जारी,यहां जानिए क्यों

khaskhabar.com : शनिवार, 12 अक्टूबर 2019 2:49 PM (IST)
रांची कोर्ट ने किया बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का अरेस्ट वारंट जारी,यहां जानिए क्यों
रांची। बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल का ढाई करोड़ रुपए का चेक बाउंस होने पर रांची कोर्ट ने अरेस्ट वारंट जारी कर दिया है। प्रोड्यूसर अजय कुमार ने बताया कि उन्होंने साल 2018 में फिल्म देसी मैजिक बनाने के लिए 3 करोड़ रुपए उधार दिए थे। इसके बाद वे जब भी अमीषा से पैसे वापस मांगते तो वह टाल-मटोल कर जाती थीं या कोई प्रतिक्रिया नहीं देती थीं।

इसके बाद फिल्म ठंडे बस्ते में चली गई तो प्रोड्यूसर ने पैसे मांगे। तब अमीषा ने ढाई करोड़ का चेक दिया। मगर जब चेक को बैंक में लगाया गया तो वह बाउंस हो गया। इसी मामले में अमीषा के खिलाफ रांची कोर्ट में धोखाधड़ी का केस चल रहा है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement