Advertisement
मैं अपनी फिल्मों की जिम्मेदारी से खुद को अलग नहीं करूंगा : अर्जुन कपूर

क्या अपने अब तक के करियर से वह किसी फिल्म को अलग करने की चाह रखते हैं?
इसके जवाब में अर्जुन ने आईएएनएस को बताया, "कभी नहीं और मेरे ख्याल से कभी किसी भी कलाकार को ऐसा सोचना ही नहीं चाहिए। मैं ऐसा कभी नहीं सोच सकता। जिस भी वक्त मैंने जिस भी फिल्म को चुना है, मुझे उसकी जिम्मेदारी लेनी होगी। यह कहना बहुत आसान है कि सफलता मेरी है और असफलता से मेरा कोई वास्ता नहीं है। मैं एक टीम प्लेयर हूं। मेरी हर फिल्में मेरी और हम सबकी है। ये सिर्फ मेरा नहीं है, उन सबका है जिन्होंने इस पर काम किया है। नतीजा मायने नहीं रखता है..मैं ऐसा सोचने वाला इंसान कभी नहीं बन सकता हूं।"
अर्जुन कहते हैं कि अगर वह ऐसा बन भी जाते हैं, वह सुधरने की चाह रखते हैं।
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features



