Appearing on The Tonight Show with Jimmy Fallon is a dream come true: Diljit Dosanjh-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में आना सपने के सच होने जैसा : दिलजीत दोसांझ

khaskhabar.com: मंगलवार, 18 जून 2024 2:58 PM (IST)
'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में आना सपने के सच होने जैसा : दिलजीत दोसांझ
मुंबई । पंजाबी सिंगर व एक्टर दिलजीत दोसांझ अमेरिका के पॉपुलर टॉक शो 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस एक्सपीरियंस को दुनिया भर के सभी पंजाबी म्यूजिक लवर्स के लिए सपने के सच होने जैसा बताया। दिलजीत इस आइकोनिक लेट-नाइट शो में परफॉर्म करने वाले पहले इंडियन आर्टिस्ट हैं। दिलजीत ने कहा, "'द टुनाइट शो' में इनवाइट किया जाना सम्मान की बात है। मैं अपने म्यूजिक और पंजाबी कल्चर को ग्लोबल ऑडियंस के साथ शेयर करने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं।"
एक्टर ने कहा: "यह न केवल मेरे लिए, बल्कि दुनिया भर के सभी पंजाबी म्यूजिक लवर्स के लिए एक सपने के सच होने जैसा है।"
इससे पहले जिमी फॉलन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'द टुनाइट शो विद जिमी फॉलन' की बिहाइंड द सीन रील शेयर की, जिसमें दिलजीत बतौर गेस्ट नजर आए।
वीडियो में दोनों मस्ती करते नजर आ रहे हैं। दिलजीत जिमी को पंजाबी सिखाते हैं।
दिलजीत मूंछों पर ताव देकर बोलते हैं, ''पंजाबी आ गए ओए...'' जिमी भी इसको रिपीट करते हैं। फिर दिलजीत उन्हें 'सत श्री अकाल' बोलना सिखाते हैं, जिसे वह सही तरीके से दोहराते हैं। इस पर दिलजीत के मुंह से "वाह" निकलता है।
इस रील को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में भी "सत श्री अकाल" लिखा।
रील पर कमेंट करते हुए एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा जोनस ने लिखा, "मेरे लिए ये 'ओए' ही था।"
वहीं पुरस्कार विजेता निर्माता गुनीत मोंगा ने कमेंट में लिखा, "पंजाबी।"
फॉलन ने एक और वीडियो शेयर किया है, जिसमें दोनों को ग्लव्स बदलते हुए देखा गया। बैकग्राउंड में दिलजीत का ट्रैक 'बॉर्न टू शाइन' प्ले हो रहा है।
दिलजीत ने शो की शुरुआत में 'बॉर्न टू शाइन' समेत कई चार्ट-टॉपिंग हिट गाने गाए।
दिलजीत जल्द ही 'जट्ट एंड जूलियट 3' में दिखाई देंगे। इसमें उनके साथ नीरू बाजवा नजर आएंगी।
यह फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।
इसके अलावा, उनके पास 'रन्ना च धन्ना', 'नो एंट्री 2' और 'डिटेक्टिव शेरदिल' भी है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement