Anurag Basu: Everyone in Ludo was my first choice-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

'लूडो' में सभी मेरी पहली पसंद थी : अनुराग बासु

khaskhabar.com: शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2020 4:39 PM (IST)
'लूडो' में सभी मेरी पहली पसंद थी : अनुराग बासु
मुंबई। फिल्मकार अनुराग बासु का कहना है कि उनकी आने वाली फिल्म 'लूडो' में सभी कलाकार उनकी पहली पसंद रहे हैं और उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्हें किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करना पड़ा। बासु की फिल्म 'लूडो' कहानियों का एक संकलन है। यह एक डार्क कॉमेडी है। फिल्म में अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, राजकुमार राव, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, रोहित सर्राफ, पर्ल माने, पंकज त्रिपाठी, आशा नेगी, शालिनी वत्स और इनायत वर्मा जैसे कलाकार हैं। अनुराग बासु कहते हैं, "फिल्म में कास्ट से लेकर क्रू तक सभी मेरी पहली पसंद रहे हैं। मैंने इनमें से हर एक कलाकार के साथ संपर्क किया और सभी ने हांमी भरी। मैं खुद को खुशकिस्मत समझता हूं कि मुझे कहीं कोई समझौता नहीं करना पड़ा।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement