Animal lover Ishita turns vegetarian-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

‘पशु प्रेमी’ इशिता ने मांस नहीं खाने का किया फैसला

khaskhabar.com: शुक्रवार, 18 मई 2018 6:18 PM (IST)
‘पशु प्रेमी’ इशिता ने मांस नहीं खाने का किया फैसला
मुंबई। अभिनेत्री इशिता दत्ता का कहना है कि पशु प्रेमी होने की वजह से उन्होंने मांस नहीं खाने का फैसला किया है। इशिता ने कहा, ‘‘पिछले कुछ वर्षों से मैं शाकाहारी बनना चाहती थी। एक बार मैं ऐसे ही पीटा संबंधित वीडियो देख रही थी, तब से कुत्तों के लिए मेरा प्यार और चिंता बढ़ी।’’ उन्होंने कहा, ‘‘और मैंने कुछ ऐसी वीडियो देखी, जो परेशान करने वाली थीं। मैंने उसे अंत तक नहीं देखा और अगर मैं थोड़ा भी कुछ नहीं कर सकती, तो पशु प्रेम का दावा नहीं कर सकती।’’ क्या उनके लिए मांस खाने की आदत छोडऩा मुश्किल रहा है?
उन्होंने कहा, ‘‘यह उतना मुश्किल नहीं है जितना लोग उम्मीद करेंगे और ना ही यह उतना आसान होगा। शायद बड़ी तस्वीर को देखते हुए, चीजें आसान लगती हैं।’’
इशिता के काम की बात करें तो वह जल्द ही अभिनेत्री डिंपल कपाडिया के भतीजे करण कपाडिया के साथ फिल्मों में डेब्यू करने जा रही हैं।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement