Ananya will make entry in Bollywood Salman becomes mentor-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:36 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अनन्या करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, सलमान बने मेंटर

khaskhabar.com: सोमवार, 03 जुलाई 2017 1:49 PM (IST)
अनन्या करेंगी बॉलीवुड में एंट्री, सलमान बने मेंटर
बॉलीवुड में कई सेलिब्रिटीज के स्टार किड किसी न किसी नई फिल्म में डेब्यू करने जा रहे है, और इस कड़ी में एक्टर चंकी पांडेय की बेटी अनन्या भी कॉलेज खत्म कर अब बॉलीवुड में एंट्री करने जा रही है। आपको एक रोचक बात बता दे कि इसके लिए उनके मेंटर का काम कोई और नहीं बल्कि सुपरस्टार सलमान खान निभा रहे हैं।सलमान खान ने बॉलीवुड में इस से पहले भी कई स्टार किड को राह दिखाई है जिनमें अर्जुन कपूर, सोनाक्षी सिन्हा और सोनम कपूर भी शामिल है।वहीँ अनन्या ने भी सिलेब्रिटी न्यूट्रीशिनिस्ट से लेकर एक्टिंग और डांस क्लास के लिए कमर कस ली है। एक वेबसाइट पर छपी खबर की मानें तो अनन्या को फिल्म भी मिल गई है।जानकारी के मुताबिक अनन्या को स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2 के लिए फाइनल किया गया है लेकिन अभी इस खबर की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। कुछ समय पहले कहनकी पांडेय ने खुद ये जानकारी देते हुए बताया कि अनन्या एक्ट्रेस बनना चाहती है लेकिन वे चाहते है की वे बॉलीवुड में अपने दम पर कदम रखे।आपको बता दे की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर-2 में टाइगर श्रॉफ मुख्य किरदार में नजर आएंगे अनन्या से पहले इस फिल्म से सारा अली खान और जाह्नवी कपूर का भी नाम जुड़ चूका है। अब देखना ये है की इस फिल्म में किस स्टार किड की एंट्री होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement