Amyra Dastur shares recipe of grandma kadha to boost immunity and digestion-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:29 pm
Location
Advertisement

बेहतर इम्यूनिटी के लिए अमायरा ने साझा किया दादी मां का नुस्खा

khaskhabar.com : शुक्रवार, 04 दिसम्बर 2020 2:06 PM (IST)
बेहतर इम्यूनिटी के लिए अमायरा ने साझा किया दादी मां का नुस्खा
मुंबई। अमायरा दस्तूर ने गुरुवार को काढ़ा बनाने की एक रेसिपी साझा की है, जो वास्तव में उनकी दादी मां की है। यह बेहतर इम्यूनिटी और बदहजमी में राहत पहुंचाने में कारगर है। अमायरा ने गुरुवार को अपने सत्यापित इंस्टाग्राम अकांउट में अपने 'मॉर्निग रिचुअल' के बारे में बात की।

उन्होंने लिखा, "मेरी सुबह की आदत। दो फुल ग्लास सादा पानी। इनमें से सिर्फ एक ही गिलास में नींबू का रस डालें। पहले नींबू पानी पिएं, इसके बाद सादा पानी। पानी को गरमा-गरम ही पीने की कोशिश करें और इसमें अपनी दादी मां के बनाए काढ़े और एक चम्मच हल्दी (हल्दी वैसे त्वचा के लिए भी काफी बेहतर है) भी मिलाएं।"

काढ़े की रेसिपी को साझा करते हुए अमायरा ने लिखा, "अगर आप काढ़ा खुद से बनाना चाहते हैं, तो तुलसी, काली मिर्च, आंवला, अदरक, मुलेठी, धनिया और हल्दी को एक साथ मिला लें। काढ़े को सबसे आखिर में पिएं। बस, इतना ही दोस्तों। मेरी सुबह की आदत मेरे पेट को स्वस्थ रखता है और इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है।" (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement