कॉपीराइट के पचडे में फंसी सरकार-3, 12 को प्रदर्शन मुश्किल
khaskhabar.com: बुधवार, 03 मई 2017 11:29 AM (IST)
आने वाली 12 मई को अमिताभ बच्चन अभिनीत फिल्म सरकार-3 का प्रदर्शन सम्भव नहीं लग रहा है, क्योंकि ‘सरकार 3’ कॉपी राइट मामले में फंसती नजर आ रही है। अब यह मामला बंबई उच्च न्यायालय में पहुंच गया है। नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी ने राम गोपाल वर्मा पर आरोप लगाते हुए कॉपीराइट के मामले में केस दर्ज करवाया है। नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी के मुताबिक, उनके पास 1300 फिल्मों का कॉपीराइट है। जिसके मुताबिक, राम गोपाल वर्मा की फिल्म सरकार का दूसरा पार्ट रिलीज होने के बाद बाकी सभी सरकार फ्रेंचाइजी के कॉपीराइट उन्होंने खरीद लिए थे। नरेंद्र हीरावत एंड कंपनी के एग्जीक्यूटिव हेड श्रेयांश हीरावत ने कहा, हमने एक साल पहले सरकार की फ्रेंचाइजी खरीद ली थी। हमने अक्टूबर 2016 में सरकार-3 फिल्म के प्रोड्यूसर को एक नोटिस भेजा था। लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला जिसके बाद ‘सरकार 3’ के प्रोड्यूसर से हम काफी निराश हैं। इसलिए अब हाई कोर्ट जाने के अलावा हमारे पास कोई रास्ता नहीं बचा था।