Amitabh Bachchan blog turns 11 years-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 9:06 am
Location
Advertisement

‘11 को भारत के अधिकांश हिस्सों में शुभ व पवित्र अंक माना जाता है’

khaskhabar.com : बुधवार, 17 अप्रैल 2019 4:03 PM (IST)
‘11 को भारत के अधिकांश हिस्सों में शुभ व पवित्र अंक माना जाता है’
मुंबई। अमिताभ बच्चन के पर्सनल ब्लॉग ने बुधवार को 11 साल पूरे कर लिए। इस उपलब्धि के साथ ही मेगास्टार ने इसकी निरंतरता के लिए प्रार्थना की। अमिताभ ने साल 2008 के अप्रैल से ब्लॉग लिखना शुरू किया था। वे इसके जरिए अपने स्वास्थ्य संबंधी, व्यक्तिगत जीवन और आने वाली फिल्मों व शो की जानकारी साझा करते हैं।

इसके साथ ही वे अपने प्रसंशकों को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं भी देते हैं, जिन्हें वो अपने परिवार का बड़ा और अहम हिस्सा मानते हैं। अमिताभ ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि 11 को भारत के अधिकांश हिस्सों में शुभ और पवित्र अंक माना जाता है।

उन्होंने आगे लिखा, मैं सिर्फ अपने हाथ जोडक़र आने वाले समय में इसकी निरंतरता और लंबे समय तक जारी रहने की प्रार्थना कर सकता हूं। आप सबने मुझे अब तक जो भी दिया है, उम्मीद है मैंने उसे ईमानदारी से निभाया है। 76 वर्षीय अभिनेता ने ट्वीट के जरिए भी अपनी इस खुशी को साझा किया।

(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement