Alia Bhatt wraps up Kalank shoot-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:38 am
Location
Advertisement

इस फिल्म की टीम के साथ आलिया भट्ट ने शेयर किया वीडियो

khaskhabar.com : रविवार, 20 जनवरी 2019 6:04 PM (IST)
इस फिल्म की टीम के साथ आलिया भट्ट ने शेयर किया वीडियो
मुंबई। अभिनेत्री आलिया भट्ट ने आगामी फिल्म ‘कलंक’ की शूटिंग पूरी कर ली है। आलिया ने शनिवार रात इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ‘कलंक’ की टीम के साथ वीडियो साझा किया और कैप्शन में लिखा, ‘‘और यह पूरा हो गई। ‘कलंक’।’’

‘कलंक’ में वरुण धवन, सोनाक्षी सिन्हा, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित-नेने और आदित्य रॉय कपूर भी हैं। इसके निर्देशक अभिषेक वर्मन हैं। फिल्म 19 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

फिल्म का निर्माण करण जौहर, साजिद नाडियडवाला, हीरू यश जौहर और अपूर्व मेहता ने किया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज इसका सह-निर्माता है।

आलिया की अगली फिल्म ‘गली बॉय’ है। इसमें वह रणवीर सिंह के नजर आएंगी। फिल्म 14 फरवरी को रिलीज होगी।

(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement