alia bhatt to play a kashmiri woman in her next project-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जासूसी थ्रिलर होगी आलिया की अगली फिल्म, बनेंगी कश्मीरी महिला

khaskhabar.com: सोमवार, 05 जून 2017 11:16 AM (IST)
जासूसी थ्रिलर होगी आलिया की अगली फिल्म, बनेंगी कश्मीरी महिला
प्रतिभाशाली अभिनेत्री आलिया भट्ट अपनी फिल्मों में विभिन्न भूमिकाओं के लिए लोकप्रिय हैं, वे अपनी अगली फिल्म में एक कश्मीरी महिला की भूमिका निभाने जा रही हैं। ताजा रिपोर्टों पर विश्वास किया जाए तो वे एक जासूसी थ्रिलर में नजर आने की तैयारी में हैं, जिसमें वे एक कश्मीरी महिला का किरदार निभायेंगी जिसकी शादी एक आर्मी ऑफिसर से होती है। सूत्रों के अनुसार धर्मा प्रोडक्शन और जंगली पिक्चर्स कश्मीरी महिला को केन्द्र में रखकर एक फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसकी शादी एक पाकिस्तानी सेना अधिकारी से होती है, जो भारतीय खुफिया एजेंसी के लिए 1971 के भारत-पाक युद्ध के दौरान सीमा पार से जासूसी करता है। आलिया को इस तरह की अलग और अनोखी भूमिका में देखना बहुत दिलचस्प होगा। हालांकि अभी तक फिल्म के मुख्य अभिनेता का चयन नहीं किया गया है। अब देखना यह है कि सेना अधिकारी की भूमिका में कौन सा अभिनेता पूरी तरह फिट बैठता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement