Alia Bhatt launched her own production house -m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 1:11 pm
Location
Advertisement

आलिया भट्ट ने लॉन्च किया खुद का प्रोडक्शन हाउस

khaskhabar.com : सोमवार, 01 मार्च 2021 12:21 PM (IST)
आलिया भट्ट ने लॉन्च किया खुद का प्रोडक्शन हाउस
मुंबई| फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने अपना खुद का प्रोडक्शन हाउस लॉन्च कर दिया है। इसका नाम है इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस। इसकी आधिकारिक घोषणा के साथ ही आलिया ने अपनी कंपनी का लोगो इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। उसने रविवार रात को लिखे पोस्ट में कहा, "और मुझे यह घोषणा करते हुए बहुत खुशी हो रही है .. प्रोडक्शन! इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस। हम आपको कहानियां सुनाएंगे -- खुशी भरी कहानियां, हर तरह की कहानियां। सच्ची कहानियां, टाइमलेस कहानियां।"

आलिया भट्ट की बहन शाहीन ने भी अपने इंस्टाग्राम पेज पर प्रोडक्शन हाउस के बारे में पोस्ट किया है।

2019 के बाद से आलिया के प्रोडक्शन हाउस के बारे में खबरें आ रही थी लेकिन अभी तक इस बारे में कुछ भी आधिकारिक रूप से नहीं कहा गया था।

आलिया जल्द ही फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई देंगी और अगले महीनों में 'ब्रह्मास्त्र', 'आरआरआर' और 'डार्लिग' में भी दिखेंगी।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement