alia bhatt helps 40 houses in karnataka-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

आलिया के इस नेक काम से इन लोगों की जिंदगी से दूर हुआ अंधेरा.....

khaskhabar.com: शनिवार, 14 जुलाई 2018 1:22 PM (IST)
आलिया के इस नेक काम से इन लोगों की जिंदगी से दूर हुआ अंधेरा.....
मुंबई। बॉलीवुड की सबसे छोटी उम्र की एक्ट्रेस आलिया भट्ट इन दिनों काफी चर्चा में है। आलिया ने बॉलीवुड को कई हिट फिल्में दी है। आलिया एक्टिंग के साथ-साथ मॉडल और सिंगर भी हैं। वह अपनी दमदार एक्टिंग से लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में आलिया को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बीते दिनों भी खबरें आई थी कि उन्होंने गरीब परिवारों की मदद के लिए अपनी कुछ पसंदीदा चीजों की नीलामी करने का फैसला किया था।वहीं अब आलिया की इस दरियादिली से करीब 40 परिवारों के घर रोशन हो गए हैं। खबरों के मुताबिक आलिया ने जो चीजें नीलाम हैं उससे जो भी पैसे इकट्ठे हुए, उन्हें कर्नाटक के मंड्या जिले के किकेरी गांव के 40 परिवारों को बिजली देने के लिए इस्तेमाल किया गया है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement