Advertisement
मेकअप आर्टिस्ट बनीं आलिया भट्ट, प्रशंसकों से पूछा मजेदार सवाल

इससे पहले अभिनेत्री ने अपनी सास नीतू कपूर के साथ पेरिस में अपनी छुट्टियों की कई पुरानी तस्वीरें साझा कीं और लिखा 'शीशा और यादें'। पहली तस्वीर में आलिया स्टाइलिश डेनिम ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी में वह नीतू कपूर के साथ बैठी पोज देती नजर आ रही हैं।
अभिनेत्री हाल ही में डिजाइनर मनीष मल्होत्रा की सितारों से सजी दिवाली पार्टी में नजर आई थीं। इसमें उन्होंने अपने मेहंदी की ड्रेस को पहन रखा था। पेशेवर मोर्चे पर बात करें तो आलिया भट्ट बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' में दिखाई देंगी, जिसकी शूटिंग वह कश्मीर की सुंदर वादियों के बीच कर रही हैं। फिल्म में उनके साथ शरवरी वाघ भी अहम रोल में हैं।
शिव रवैल द्वारा निर्देशित फिल्म का निर्माण आदित्य चोपड़ा ने किया है। अल्फा 25 दिसंबर 2025 को क्रिसमस पर रिलीज होने वाली है। आलिया भट्ट पिछली बार वासन बाला की फिल्म 'जिगरा' में वेदांग रैना और मनोज पाहवा के साथ नजर आई थीं।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
बॉलीवुड
Advertisement
Traffic
Features


