हालांकि
अभी तक इस बात की जानकारी नहीं मिल पाई है कि आर.बाल्की अक्षय कुमार को
लेकर जो फिल्म बनाने जा रहे हैं उसका विषय क्या है। चूंकि बाल्की की हर
फिल्म आम फिल्मों से हटकर होती है लिहाजा पूरी उम्मीद है कि उनकी नई फिल्म
भी इसी तरह की होगी। जैसा कि अब तक अमिताभ बच्चन बाल्की की हर फिल्म में
कहीं न कहीं नजर आए हैं, हो सकता है वे इस फिल्म में भी नजर आएं।