Akshay Kumar trolled on Twitter; Hawas ka Devta Akshay trends-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 2:20 pm
Location
Advertisement

ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं अक्षय, लोग कह रहे हैं 'हवस का देवता'

khaskhabar.com : रविवार, 15 सितम्बर 2019 2:43 PM (IST)
ट्विटर पर ट्रोल हो रहे हैं अक्षय, लोग कह रहे हैं 'हवस का देवता'
मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के खिलाफ जब लोगों ने ट्वीट करना शुरू किया तो शनिवार की दोपहर को ट्विटर (Twitter) पर 'हवस का देवता अक्षय' ट्रेंड (Hawas ka Devta Akshay) करने लगा। अक्षय को 'कैनेडियन' और 'मोलेस्टर' कहकर उनके खिलाफ आवाज उठाने वाले इनमें से अधिकतर प्रोफाइल ऑरिजिनल नहीं लगते हैं।

एक यूजर ने ट्वीट किया, "हीरोइनों की सूची जो इस मोलेस्टर कैनेडियन अक्षय कुमार द्वारा छेड़खानी का शिकार हुई हैं। शिल्पा शेट्टी, रवीना टंडन, दिग्गज अभिनेत्री रेखा, प्रियंका चोपड़ा, मौनी रॉय, वहीदा रहमान, जायरा वसीम, कियारा। यहां तक कि इसने अपनी सास डिंपल कपाडिया के साथ भी छेड़छाड़ की है। इस हवस का देवता को बाहर फेंकने का समय आ गया है।"

एक अन्य ने ट्वीट किया, "तो यह तथाकथित देशभक्त राष्ट्रवादी कनाडाई 'हवस का देवता अक्षय' एक मोलेस्टर है।"

किसी ने यह भी ट्वीट किया, "यह कनाडाई अक्षय कुमार सबसे बड़ा मोलेस्टर है। वह हवस का देवता अक्षय है।"

एक ट्वीट ये भी है :

"यह कनाडाई अक्षय कुमार न केवल हमारे पैसों को लूट रहा है, न केवल शौचालय के लिए गरीबों का अपमान कर रहा है, न केवल माहवारी के लिए महिलाओं का अपमान कर रहा है, न केवल हमारे वैज्ञानिकों की बेइज्जती कर रहा है, न केवल हमारे झंडे का अपमान कर रहा है, बल्कि यह एक बहुत बड़ा मोलेस्टर भी है। वह हवस का देवता अक्षय है।"

हालांकि शनिवार को प्रेस जाने के वक्त अक्षय ने इस ट्रोलिंग ट्रेंड पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/4
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement