Akshay Kumar teases Housefull 4 in Game of Thrones style-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:26 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

अक्षय ने ‘हाउसफुल 4’ के कलाकारों के साथ शेयर की फोटो, लिखा...

khaskhabar.com: मंगलवार, 21 मई 2019 12:33 PM (IST)
अक्षय ने ‘हाउसफुल 4’ के कलाकारों के साथ शेयर की फोटो, लिखा...
मुंबई। एक तरफ जहां गेम ऑफ थ्रोन्स (जीओटी) के अंतिम एपिसोड को देखने के लिए कार्यक्रम के प्रशंसक अपनी टीवी स्क्रीन से चिपके रहे, वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार ने अपनी आगामी फिल्म हाउसफुल 4 के सेट से एक तस्वीर पोस्ट कर अपने ही लोहे के सिंहासन के साथ प्रशंसकों को छेड़ा। अक्षय ने सोमवार को सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की जिसमें वे अपनी सह-कलाकार कृति सनोन, रितेश देशमुख, बॉबी देओल, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े के साथ खोपडिय़ों से बने थ्रोन (सिंहासन) पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। कैप्शन में उन्होंने लिखा, हाउसफुल ऑफ थ्रोन्स.. कौन जीता है, कौन मरता है.. केवल स्क्रिप्ट ही तय करती है। आठ सीजन और 73 एपिसोड के बाद गेम ऑफ थ्रोन्स का अंतिम एपिसोड द आयरन थ्रोन रविवार रात रिलीज हो गया। हाउसफुल 4 में अक्षय के सह-कलाकार रितेश ने पोस्ट पर कमेंट किया, विंटर को छोड़ो.. दिवाली आ रही है। उनका यह बयान गेम ऑफ थ्रोन्स के लोकप्रिय डायलॉग विंटर इज कमिंग से संदर्भित था। लोकप्रिय कॉमेडी फ्रेंचाइजी की चौथी फिल्म का निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है। फिल्म 2019 में दिवाली के मौके पर रिलीज होगी।
(IANS)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement