Akshay Kumar is the present Jubilee Kumar, 6 films will be shown in the coming 12 months Slide 2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 2:14 am
Location
Advertisement

वर्तमान के जुबली कुमार हैं अक्षय, आगामी 12 माह में 6 फिल्मों का होगा प्रदर्शन

khaskhabar.com : बुधवार, 20 अक्टूबर 2021 5:36 PM (IST)
वर्तमान के जुबली कुमार हैं अक्षय, आगामी 12 माह में 6 फिल्मों का होगा प्रदर्शन
पृथ्वीराज
पृथ्वीराज की रिलीज डेट भी अनाउंस हो गई है। 21 जनवरी 2022 को इसका प्रदर्शन होगा। यशराज फिल्म्स द्वारा निर्मित यह फिल्म बड़े बजट की फिल्म है। अक्षय इसमें ऐतिहासिक किरदार में दिखाई देंगे। इस फिल्म से मानुषी छिल्लर भी अपना डेब्यू कर रही हैं। निर्देशन की बागडोर चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने संभाल रखी है। द्विवेदी को दर्शक चाणक्य और पिंजर के चलते भूल नहीं पाए हैं। उनका निर्देशन कमाल का होता है। देखने वाली बात यह है कि क्या वे दर्शकों के साथ-साथ अपने निर्देशन से आदित्य चोपड़ा को भी प्रभावित कर पाते हैं या नहीं।
रक्षाबंधन
आनंद एल राय के साथ अक्षय की यह पहली फिल्म है, 11 अगस्त को रिलीज होगी। इसे रक्षाबंधन के अवसर पर ही प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्म भाई और बहन के रिश्ते पर आधारित है।

ये भी पढ़ें - बाथरूम में ये ले जाना भूल जाते हैं अक्षय कुमार

2/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement