Akshay Kumar did a great job by wearing a cap and mask, netizens praised him-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:51 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

टोपी और मास्क पहनकर अक्षय कुमार ने किया नेक किया, नेटिजंस ने की तारीफ

khaskhabar.com: बुधवार, 07 अगस्त 2024 5:32 PM (IST)
टोपी और मास्क पहनकर अक्षय
कुमार ने किया नेक किया, नेटिजंस ने की तारीफ
30 साल से भी ज्यादा समय से दर्शकों का मनोरंजन कर रहे अक्षय कुमार (56) हमेशा चर्चाओं में रहते हैं। फिलहाल सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वे जरूरतमंद लोगों को भोजन कराते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में अक्षय ब्लू टी-शर्ट में नजर आ रहे हैं। अक्षय मास्क पहने अपने गेट के बाहर आकर जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाते हैं। वीडियो को अक्षय के फैन क्लब ने एक्स हैंडल पर शेयर किया है। बताया जा रहा कि यह वीडियो अक्षय के घर के बाहर का है। वे बहन के साथ मिलकर थाली में भोजन लगाकर गेट के बाहर से गुजर रहे जरूरतमंद लोगों को दे रहे हैं। इस दौरान एक्टर ने मास्क लगा रखा था। क्लिप में एक्टर एक महिला को खाने की प्लेट देते हुए दिखाई दे रहे हैं। फिर महिला दूसरों को आने और लंगर में शामिल होने के लिए कहती दिख रही है। यूजर द्वारा इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, “अक्षय कुमार आज मुंबई में जरूरतमंद लोगों को खाना खिलाते हुए देखे गए।” नेटिजंस अक्षय की दरियादिली की खूब तारीफें कर रहे हैं। हाल ही में अक्षय ने फेमस सिंगर की मदद कर फैंस का दिल जीत लिया था। फेमस पंजाबी लोक गायक और पद्म भूषण पुरस्कार विजेता दिवंगत गुरमीत बावा की बेटी पंजाबी सिंगर ग्लोरी बावा आर्थिक संकट से जूझ रही थीं। वह सोशल मीडिया पर सरकार से मदद मांगती नजर आईं। तब अक्षय ने मदद का हाथ आगे बढ़ाते हुए ग्लोरी बावा को 25 लाख रुपए भेंट किए थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement