Ajay, Kajol wish Nysa on Daughters Day-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:24 pm
Location
Advertisement

डॉटर्स डे पर अजय और काजोल ने शेयर की एक प्यार भरी पोस्ट

khaskhabar.com : रविवार, 22 सितम्बर 2019 6:07 PM (IST)
डॉटर्स डे पर अजय और काजोल ने शेयर की एक प्यार भरी पोस्ट
मुंबई। रविवार को नेशनल डॉटर्स डे के मौके पर बॉलीवुड की स्टार जोड़ी अजय देवगन (Ajay Devgn) और काजोल (Kajol) ने अपनी बेटी न्यासा (Nysa) के लिए सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट लिखी है। न्यासा के साथ एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए अजय ने कहा कि बेटियों के लिए हर दिन होना चाहिए।

तस्वीर के कैप्शन में अजय ने लिखा, "बेटियों के लिए हर दिन होना चाहिए, आज और भी ज्यादा। हैशटैगडॉटर्सडे।"

काजोल ने भी न्यासा के साथ अपनी तस्वीर शेयर की और उसके कैप्शन में लिखा, "तुम हमेशा मेरी बांहों में समा जाओगी न्यासा, हैप्पी डॉटर्स डे।"

तस्वीर में काजोल न्यासा को गले लगाते दिख रही हैं।

न्यासा के अलावा इस स्टार जोड़ी का एक नौ साल का बेटा भी है, जिसका नाम युग है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement