Ajay Devgn: Virat is the Tanhaji of team India-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 8:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

भारतीय टीम के 'तानाजी' विराट कोहली हैं : अजय देवगन

khaskhabar.com: मंगलवार, 07 जनवरी 2020 6:17 PM (IST)
भारतीय टीम के 'तानाजी' विराट कोहली हैं : अजय देवगन
मुंबई। अभिनेता अजय देवगन का मानना है कि भारतीय क्रिकेट टीम के 'तानाजी' विराट कोहली हैं। स्टार स्पोस्र्ट्स के प्री-शो नेरोलॅक क्रिकेट लाइव पर अजय और काजोल ने क्रिकेट के बारे में बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कोहली की तारीफ की। अजय ने अपनी आगामी फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर्स' के प्रमोशन के दौरान कहा, "विराट कोहली भारतीय टीम के तानाजी हैं। वह आत्मविश्वासी, आक्रामक और किसी भी कीमत पर जीत हासिल करने वाले खिलाड़ी हैं।" इसके अलावा अजय ने भी खेल के साथ अपनी कुछ पुरानी यादों को साझा किया।
अजय ने हंसते हुए कहा, "मैं बैट्समैन था। यादों की बात करें तो कई सारी बातें हैं, एक बार कैच पकड़ते हुए मेरी उंगली टूट गई थी, वह अभी भी मुड़ी हुई है। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement