Aishwarya Rai wears Gaurav Gupta creation on Cannes red carpet-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:59 am
Location
Advertisement

कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने पहने गौरव गुप्ता के बनाए परिधान

khaskhabar.com : शुक्रवार, 20 मई 2022 12:24 PM (IST)
कान्स के रेड कार्पेट पर ऐश्वर्या राय ने पहने गौरव गुप्ता के बनाए परिधान
नई दिल्ली । पेरिस में 75वें कान्स फिल्म फेस्टिवल के दूसरे दिन रेड कार्पेट पर दूसरी बार कैटवाक के लिए बॉलीवुड आइकन ऐश्वर्या राय बच्चन ने एक शेल पिंक और सिल्वर कॉउचर गाउन चुना, जिसे डिजाइनर गौरव गुप्ता ने तैयार किया है। सौंदर्य और प्रेम की देवी वीनस के जन्म से प्रेरित यह गाउन कलात्मक परिधान है। इसने रेड कार्पेट पर एक अविस्मरणीय फैशन पल का एहसास कराया।

बॉलीवुड अभिनेत्री ने मेकअप को कम से कम रखते हुए इस गाउन को पहनना पसंद किया और अपने लुक को नैचुरल रखा।

हाल ही में, संगीत सनसनी कार्डी बी ने भी अपने नवीनतम संगीत वीडियो और एकल रिलीज में भारतीय डिजाइनर की रचना को पहनना पसंद किया था।

--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement