Age is just a number says actress Shruti Haasan-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 9:15 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

उम्र को लेकर श्रुति हासन बोली, सिर्फ एक संख्या भर...

khaskhabar.com: रविवार, 28 जनवरी 2018 3:55 PM (IST)
उम्र को लेकर श्रुति हासन बोली, सिर्फ एक संख्या भर...
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन रविवार को 32 वर्ष की हो गईं और वह अपनी उम्र को लेकर चिंतित नहीं है, क्योंकि वह उम्र पर ध्यान देने वालों को ‘मूर्ख’ मानती हैं। श्रुति ने लॉस एंजेलिस से फोन पर आईएएनएस से कहा, ‘‘उम्र सिर्फ एक संख्या भर है। मुझे इस बात पर हमेशा आश्चर्य होता है कि दुनिया में कहीं भी किसी भी कलाकार को, जैसे टॉम क्रूज, उम्र के खाके में क्यों देखा जाता है, या उसे कहा जाएगा कि वह सिर्फ 23 वर्ष का है। मुझे हमेशा हैरानी होती है कि लोग ऐसा क्यों करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘संख्या के नाते यह मुझे बहुत अजीब लगता है, क्योंकि मेरे लिए उम्र के बारे में सोचना मूर्खतापूर्ण है।’’ कमल हासन और सारिका की बेटी ने अपने 32वें जन्मदिन पर बताया कि जन्मदिन की बड़ी पार्टी की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं लॉस एंजेलिस में हूं और मैं अपने दोस्तों के साथ डिनर के लिए जा रही हूं, इसलिए बहुत उत्साहित हूं। दोस्तों के साथ शाम मजेदार होगी।’’ हिंदी, तमिल फिल्मों में अभिनय कर चुकीं श्रुति ने अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा, ‘‘यह यात्रा अद्भुत रही है। मेरे जन्मदिन पर मेरे माता-पिता, बहन और सभी दोस्त अद्भुत रहे हैं, इसलिए बेहतरीन यादें हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘कई यादगार पल हैं। उनमें से किसी एक को चुनना कठिन है।’’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement