After Vikram, Vijay Sethupathi will do a blast in Pushpa-2-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:57 am
Location
Advertisement

विक्रम के बाद पुष्पा-2 में धमाका करेंगे विजय सेतुपति

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 जून 2022 11:45 AM (IST)
विक्रम के बाद पुष्पा-2 में धमाका करेंगे विजय सेतुपति
भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों दक्षिण भारत की फिल्मों का वर्चस्व चल रहा है। कुछ सप्ताह पूर्व प्रदर्शित हुई कमल हासन निर्मित अभिनीत विक्रम में नजर आए फहाद फासिल अपनी अगली फिल्म पुष्पा-2 को लेकर चर्चाओं में हैं। अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान बरपा दिया था, जिसके अन्तिम 30 मिनट में फहाद फासिल ने धमाकेदार एंट्री मारी थी। अब कहा जा रहा है कि इस फिल्म में इन दिनों विक्रम को लेकर चर्चाओं में आए विजय सेतुपति भी अल्लू अर्जुन से दो-दो हाथ करने की तैयारी में हैं। जब से सिनेमाई गलियारों में यह समाचार फैला है तब से इस फिल्म की चर्चा फिर से होने लगी है।
विजय सेतुपति की होगी एंट्री
अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की लीड रोल वाली फिल्म पुष्पा को लेकर अब एक नया अपडेट सामने आया है। अब फहाद फासिल के बाद विजय सेतुपति भी फिल्म में पुलिस के रोल में नजर आने वाले है। बताया जा रहा है कि फिल्म के डायरेक्टर सुकुमार इस मूवी को हिट बनाने के लिए हर तरीके के प्रयोग कर रहे है। विजय सेतुपति की फिल्म में एंट्री लगभग तय मानी जा रही है। बताया जा है कि विजय सेतुपति इस फिल्म में खास रोल में नजर आ सकते है, जो फिल्म को एक नई दिशा देना वाला है। विजय सेतुपति की एंट्री की खबर सामने आने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे है।
विजय सेतुपति के रोल को लेकर अभी ये खुलासा हुआ है कि वो एक पुलिस वाले की भूमिका में नजर आने वाले है। लेकिन वो पुलिसवाला फहाद फासिल जैसा होगा या अलग इसको लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन दर्शकों अब फिल्म में डबल धमाका देखने को मिलने वाला है, ये तय है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement